फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सामान्य तबादले बंद, अब सीएम की अनुमति जरूरी

Fri, 12 Jul 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले के लिए आवेदन करने की मियाद खत्म हो गई। सरकार ने पहले 1 जुलाई फिर मियाद बढ़ाकर 11 जुलाई तक तबादला आवेदन की इजाजत दी थी। इसके लिए सामान्य तबादलों पर लगी रोक हटा दी थी। इस मियाद के दौरान कर्मचारी को तबादले के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करना था। इसके बाद विभाग के मंत्री को उन तबादलों में से अपने विवेक से मंजूरी देनी थी।

विज्ञापन


चूंकि 1 जुलाई तक मंत्री ही सचिवालय में नहीं बैठे, जिससे आवेदन करने की इस छूट का कर्मचारियों को फायदा ही नहीं मिल सका। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे 11 जुलाई तक बढ़ाया था। यह मियाद वीरवार को खत्म हो गई। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार तबादलों के दौरान इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए थे कि तबादलों से लोगों को परेशानी न हो। मियाद खत्म होने के बाद एक बार फिर सूबे में सभी श्रेणी के तबादलों पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लग गया। अब प्रतिबंध के दौरान केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही तबादले हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें