फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी के लिए शिखर धवन, गौतम, इशांत ने बहाया पसीना

Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी मैच खेलने पहुंची दिल्ली की टीम ने जमकर अभ्यास किया। टीम के सितारों शिखर धवन, कप्तान गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा को देखने के लिए खेल प्रेमी बड़ी संख्या में क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। अभ्यास के बाद शिखर धवन, कप्तान गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा ने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। 
विज्ञापन


तीनों सितारे होटल कॉनिफर से क्रिकेट स्टेडियम तक पैदल गए। क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दिल्ली की टीम जेएंडके टीम से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम में कप्तान गौतम गंभीर, इशांत शर्मा, शिखर धवन समेत विकास टोकस, नितिश राणा, नवदीप सैनी, क्षितिज शर्मा, प्रदीप संगवान, उनमुक्त चंद, पवन नेगी, मनन शर्मा, मिलिंद कुमार, सुबोध भाटी, सार्थक रंजन व अर्जुन गुप्ता खिलाड़ी शामिल हैं। 
Trending Videos

दिल्ली-जेएंडके और हिमाचल-सर्विसेस के साथ खेलेगी टी-20 मैच

जबकि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन टीम में आबिद नबी, शुभम, प्रदीप खजूरिया, साहिल, मिथन मिन्हास, देव सिंह चौहान, राम दयाल, मनिक गुप्ता, शर्मा, वसीम राजा, अहमद बैंदी, उमर नाजिर अहमद मीर, प्रणव गुप्ता, मोहसिन मुफ्ती हुसैन और जतिन वाधवन शामिल हैं। रविवार को ही मेजबान हिमाचल और सर्विसेस की टीमों के बीच भी टी ट्वंटी मैच होगा।

मेजबान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम की ओर से पारस डोगरा, विपुल शर्मा, प्रशांत चोपड़ा, कंवर अभिनय सिंह, अंकुश बैंस, पंकज जायसवाल, ऋषि धवन, अमित कुमार, सुमित वर्मा, राहुल सिंह, अक्षय चौहान, अभिमन्यु राणा, मयंक, विनय गलेटिया व अंकित कौशिक मैदान में  उतरेंगे।

सर्विसिज की टीम में अंशुल गुप्ता, निशान सिंह, राहुल कनौजिया, देवेंद्र लोचब, शक्ति मालवीय, अविशेक सिन्हा, नकुल हरपाल वर्मा, हार्दिक राजीव सेठी, लखन सिंह, विकास  हथवाला, अमित पछाड़ा, दिवेश पठानिया, रोशन राज, रवि चौहान, सूफियन आलम, मुमताज कादिर, सचिन शिंदे, सचिदानंद पांडे व गहलोत राहुल सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन

जी करता है, धर्मशाला में बस जाऊं: शिखर धवन

टीम इंडिया के स्टार ओपनर बैट्समैन और गब्बर के नाम से प्रशंसकों के बीच मशहूर शिखर धवन धर्मशाला में अपना दूसरा आशियाना बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। शिखर धवन ने अमर उजाला से कहा- मैं बार-बार धर्मशाला आना चाहता हूं। यहां आकर मुझे अलग ही सुकून मिलता है। एचपीसीए स्टेडियम विश्व के सुंदर स्टेडियमों से एक हैं और यहां खेलने का अलग ही आनंद है।

कुदरत ने धर्मशाला पर अपनी खूब मेहरबानी दिखाई है। यहां की वादियां अपनी ओर खिंचती हैं जहां घूमने-फिरने का अलग ही आनंद है। शिखर धवन बोले- मैं पहले भी यहां कई बार मैच खेलने आ चुका हूं। हर बार धर्मशाला आने पर कुछ अलग ही उत्साह से भर जाता हूं। अगर भगवान ने चाहा तो धर्मशाला में अपना बसेरा बनाऊंगां। मैच से पहले अपनी खोई फार्म हासिल करने के लिए शिखर धवन ने मैदान पर खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें