प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर आठ रुपये सस्ता हो गया है। जुलाई में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 594 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
उपभोक्ताओं को कुल 644 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार करीब 135 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट का पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ेगा।
सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 599 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी आठ रुपये घटे हैं। इस महीने 1123 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली जुलाई से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नाम दाम लागू होंगे।