फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को आज से घर पर मिलेंगे कूड़ा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को आज से घर पर मिलेंगे कूड़ा बिल
विज्ञापन

शिमला। शहरवासियों को नगर निगम मंगलवार से कूड़े के बिल घरों में जारी करने जा रहा है। इसके लिए सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने वार्ड के बिल लोगों को वितरित करने को कहा है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने स्वास्थ्य शाखा की बैठक ली। शाखा ने रिपोर्ट दी कि सभी 60 हजार लोगों के बिल प्रिंट किए जा चुके हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि एक हफ्ते के भीतर इसका वितरण किया जाए। इसके अलावा कुछ लोग घर पर इसका भुगतान करना चाहते हैं, वह सुपरवाइजर के पास पैसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोग लोकमित्र केंद्रों के जरिये भी बिल भुगतान कर सकते हैं। इनमें से कई लोगों ने पहले ही ऑनलाइन बिल भी जारी कर दिए हैं। इन्हें दोबारा बिल देने की जरूरत नहीं है। शहर में खराब चल रहे छह ई-टॉयलेट को ठीक करने के लिए ढाई लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। साथ ही फैसला लिया कि अब सार्वजनिक शौचालयों में होने वाले छोटे मरम्मत कार्य सुलभ संस्था से ही करवाए जाएंगे। दफादार के खाली पद वरिष्ठ कर्मचारियों से भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें