फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में गांधी जयंती पर खादी उत्पादों पर मिलेगी 20 फीसदी छूट

Mon, 30 Sep 2019 05:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गांधी जयंती पर हर साल की तरह इस बार भी खादी वस्तुओं पर बीस फीसदी की छूट ग्राहकों को दी जाएगी। हिमाचल खादी मंडल कुल्लू की ओर से संचालित सभी केंद्रों पर यह छूट मिलेगी।

विज्ञापन


खादी भंडार केंद्र धर्मशाला के प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि गांधी जयंती पर सूती खादी, ऊना खादी, कंबल खादी, सिल्क खादी सहित अन्य उत्पादों पर बीस फीसदी की छूट ग्राहकों को दी जाएगी।

अवकाश वाले दिन यह छूट मान्य नहीं होगा। चौहान ने कहा कि विभाग के पास खादी वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है। खादी की बिक्री का पैसा सीधे बुनकरों को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खादी का भविष्य उज्जवल है।
विज्ञापन


खादी की बिक्री में इस दौरान बहुत बड़ा बदलाव आया है। युवाओं का रुझान खादी की ओर बढ़ा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि गांधी जयंती पर नजदीकी खादी केंद्रों में जाकर इस छूट का लाभ उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें