राजधानी के संकट मोचन मंदिर परिसर में शोड़ष गणपति मंदिर का आज कुंभाभिषेक होगा। दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटी पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में विशेष अनुष्ठान के बाद कुंभाभिषेक किया जाएगा।
कांची कामकोटी पीठ के हिमाचल प्रतिनिधि पंडित सी कीर्तिवासन ने बताया कि 12 साल बाद शोड़ष गणपति मंदिर का कुंभाभिषेक किया जा रहा है। अनुष्ठान के लिए कांची कामकोटी पीठ से 51 पंडित शिमला आ रहे हैं।
अनुष्ठान के दौरान 50 कलशों की पूजा होगी। कुंभाभिषेक के लिए मंदिर के शिखर तक अस्थायी सीढि़यां बनाई गई हैं। शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती मंदिर के शिखर पर जलाभिषेक करेंगे।
सुबह 10 बजे शिमला पहुंचेंगे शंकराचार्य
कांची कामकोटी पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती शुक्रवार को निजी फ्लाइट से दोपहर बाद 4.00 बजे शिमला पहुंचेंगे। शिमला पहुंचने के बाद शंकराचार्य टूटु स्थित गौशाला का दौरा करेंगे। इसके बाद शंकराचार्य संकटमोचन में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।