फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सैनिकों से झड़प में घायल जवान की सेहत सुधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल जवान के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि ऊना के इस जवान को लेकर परिजनों को कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार देर शाम को परिजनों को सूचना मिली कि उनका बेटा घायल है।
विज्ञापन

भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप गलवां में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल हुए सर्वजीत सिंह लेह में सेना के अस्पताल में भर्ती है। सर्वजीत सिंह के पिता एक्स हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार को किसी सैनिक से पता चला कि उनके बेटे को चोटें तो आई हैं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। परिवार बेटे के लौट आने का इंतजार कर रहा था। गौरतलब है कि हाल ही में देश के बीस जवान इस हिंसक झड़प में शहीद हुए। इनमें ह
मीरपुर का जवान अंकुश भी शामिल है। सर्वजीत भी अंकुश की पलटन में है। सर्वजीत ने डेढ़ साल से छुट्टी नहीं ली है। घर पर उनकी पत्नी माइग्रेन से पीड़ित। उसके ऑपरेशन के लिए पूरा परिवार सर्वजीत का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें