सुगंधित मोमबत्तियों और सॉलिड परफ्यूम की भी खूब मांग, मसाज कैंडल भी बिक रही
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दस तरह के इत्र किए गए हैं प्रदर्शित खास खबरों
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में महिलाएं और युवतियां इत्र की खुशबू की दीवानी हो रही हैं। इसके साथ ही सुगंधित मोमबत्तियों की खुशबू भी पूरे हॉल को महका रही हैं।
हॉल में प्रवेश करते ही इत्र की खुशबू स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। महक से भरा यह स्टॉल कांगड़ा के पालमपुर से आए मुकेश ने लगाया है। इसमें इत्र सहित ग्यारह प्रकार की सुगंधित मोमबत्तियां, पांच तरह के सॉलिड परफ्यूम जो वैक्स फ्रेगरेंस (खुशबू) और बटर को मिलाकर बनाए जाते हैं। मसाज कैंडल लैवेंडर, गुलाब और कोको की खुशबू से भरपूर हैं। इसके साथ ही परफ्यूम, गुलाब जल, रीड डिफ्यूजर घरों में (सुगंध फैलाने वाला तेल) भी हैं जिसमें फैबुलस, लेमनग्रास और हारसिंगार की सुगंध शामिल है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण बने इत्र में दस प्रकार की खुशबू हैं जिनमें वाइट आउड, वाइट मस्क, गुच्ची फ्लोरा, अरेबियन जैस्मिन और गुलाब की खुशबू शामिल हैं। यह इत्र फसलों के अलग-अलग हिस्सों से खुशबू लेकर बनाए जाते हैं। स्टॉल प्रबंधक राजन मिन्हास ने बताया कि यह इत्र परफ्यूम ऑयल से बनाए जाते हैं। ऑयल दिल्ली और कन्नौज से आते हैं। इन्हें बनाने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लगता है।
बॉक्स
प्रदर्शनी में सुगंधित मोमबत्तियां 150 से 200 रुपये तक, मसाज कैंडल 100 से 150 रुपये तक, इत्र की 3 एमएल की बोतल 100 और 8 एमएल की बोतल 250 रुपये में है। वहीं सॉलिड परफ्यूम 250 रुपये, गुलाब जल 400 रुपये और रीड डिफ्यूजर 400 रुपये तक बिक रहा है।