फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल बांध से दस मीटर दूर गिरा संदिग्ध यंत्र, हड़कंप

Sun, 15 May 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
कोल बांध के पास‌ मिला संदिग्ध यंत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरनोड़ा में 800 मेगावाट पन विद्युत कोल बांध परियोजना से महज दस मीटर दूरी पर शनिवार शाम आसमान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र गिरने से हड़कंप मच गया है। इस घटना से एक बार फिर बांध की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। एएसपी बिलासपुर केसी राणा ने बताया कि संदिग्ध यंत्र को जांच के लिए फोरेंसिक लैबोरेटरी भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही बांध की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीमें मौके पर पहुंच र्गइं जबकि महज 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में बरमाणा पुलिस को दो घंटे का वक्त लग गया। घटना के वक्त बांध में एनटीपीसी की सहयोगी कंपनी आईटीडी के सुरक्षा कर्मचारी माडू़ राम, अमर सिंह और राजू ड्यूटी में तैनात थे।

इसी दौरान इन्होंने आसमान से एक चमकती हुई चीज जमीन पर गिरते हुए देखी। सूचना के बाद सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देखा। दो भागों में विभाजित उपकरण के तार निकले हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए
विज्ञापन


सहायक कमांडेंट आरएस चंदेल उप निरीक्षक हरेंद्र सेन, गगन सैनी और अन्य सैन्य बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईएसएफ की टीम ने यंत्र के चारों तरफ  घेराबंदी कर दी। इसके बाद सीआईएसएफ ने यंत्र को स्थानीय पुलिस के सपुर्द कर दिया।

बांध की सुरक्षा बढ़ाई
सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट आरएस चंदेल ने बताया कि पठानकोट हादसे को लेकर प्रोजेक्ट की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। इस बारे में एनटीपीसी के पीआरओ से बात करनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें