फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बरसात के बीच बढ़े फंगल इंफेक्शन के मामले, रोजाना आ रहे 15 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल डीडीयू और आईजीएमसी की ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, एहतियात बरतने की सलाह
विज्ञापन

गीले कपड़े और लंबे समय तक जूते पहनने से होता है संक्रमण
लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिलेभर में लगातार हो रही बारिश और बढ़ी नमी के बीच फंगल इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी के अस्पतालों में रोजाना ऐसे 15 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की त्वचा रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों के अनुसार एक सप्ताह में ऐसे मामलों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। पहले रोजाना पांच से छह मामले आते थे जबकि अब यह संख्या बढ़कर करीब 15 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के दौरान लंबे समय तक गीले कपड़े और जूते पहनने से फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

यह संक्रमण विशेष रूप से त्वचा की सिलवटों, जैसे पैरों की उंगलियों के बीच, बगल (अंडरआर्म्स) और शरीर के अन्य नम हिस्सों में अधिक होता है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है, ताकि संक्रमण को शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सके।

राजधानी में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। बड़े अस्पतालों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी फंगल इंफेक्शन के मरीज पहुंच रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना चार से पांच मरीज इस संक्रमण के उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन



फंगल इंफेक्शन के लक्षण
त्वचा पर लाल रंग के गोलाकार चकत्ते या निशान बनना।
लगातार खुजली और जलन होना।
त्वचा का छिलना, फटना या सफेद पड़ना।


ऐसे करें बचाव
शरीर को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखा रखें।
लंबे समय तक गीले कपड़े और जूते न पहनें।
बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड युक्त क्रीम या अन्य दवाओं का इस्तेमाल न करें।
त्वचा पर लक्षण दिखाई देते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।


कोट
लोगों को संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड युक्त या अन्य बाहरी क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए। यदि त्वचा पर संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही लंबे समय तक गीले जूते पहनने से बचें।
-डॉ. योगराज, त्वचा रोग विशेषज्ञ, डीडीयू जोनल अस्पताल, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें