सुभाष कुमार जिस हमले के शिकार हुए, वह उड़ी सेक्टर में शुक्रवार तड़के हुआ था। आतंकवादियों के इस काउंटर अटैक में सुभाष कुमार को छह गोलियां लगीं।
पहले छाती व पेट पर और उसके बाद सिर पर गोली लगने से वे जमीन पर गिर पड़े और दोबारा उठ नहीं सके। श्मशानघाट में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदोस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
सेना ने पिता को सौंपा संवेदना पत्र
कर्नल जेएस तनवर ने सेना की ओर से शहीद के परिवार को पांच हजार रुपये की राशि अंतिम संस्कार के लिए दी गई।। इसके अलावा शहीद के पिता को संवेदना पत्र भी सेना की तरफ से सौंपा गया। सेना के अधिकारी भी इस मौके पर भावुक हो गए।