फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक ही परिवार में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हो गए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरयाल कूड़ा संयंत्र से निकलने वाले धुएं से परेशान
विज्ञापन

आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और लगातार खांसी की समस्या
हर तीसरे दिन इलाज के लिए लाना पड़ रहा अस्पताल
कूड़े की आग से उठ रहे धुएं से 1200 लोग हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भरयाल में लगे कूड़ा निस्तारण संयंत्र यहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। संयंत्र से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण गांव में रहने वाले एक परिवार के करीब सात से आठ सदस्य बीमार हो गए हैं। इस वजह से उन्हें हर तीसरे दिन इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार के सदस्य अशोक ने बताया कि कूड़ा संयंत्र से निकलने वाले धुएं के कारण आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और लगातार खांसी की समस्या हो गई है। बीमारी के चलते घर के सदस्य काम पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है।
विज्ञापन

परिवार की पीड़ा से दुखी अशोक ने कहा कि पहले पेट भरने की चिंता थी, अब इलाज के लिए पैसे जुटाना भी मुश्किल हो गया है। बता दें कि भरयाल गांव में करीब 1200 लोग रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को डर है कि अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इस तरह की बीमारी पूरे गांव में फैल सकती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक न तो धुएं पर नियंत्रण पाया गया है और न ही किसी तरह का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन

साफ हवा और नियमित इलाज जरूरी
कूड़ा जलने से निकलने वाले धुएं में जहरीली गैसें होती हैं। यह फेफड़ों, आंखों और त्वचा पर गंभीर असर डालती हैं। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से सांस की बीमारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में मरीजों को साफ हवा, नियमित इलाज और प्रदूषण से दूर रहना बहुत जरूरी है।
डॉ. बलवीर वर्मा, प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, आईजीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें