फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप पीक: छह दिन बाद हिमस्खलन वाली जगह पर मिला लापता पर्वतारोही का हेलमेट

Thu, 24 Nov 2022 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

लापता आशुतोष का हेलमेट उसी जगह मिला है, जहां उसके साथियों ने हिमस्खलन होने की बात कही थी। शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप पीक में बर्फ में मिला हेलमेट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंडशिप पीक पर लापता शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का सुराग लगने की उम्मीद जगी है। हिमस्खलन वाले स्थान पर छह दिन बाद आशुतोष का हेलमेट, आईएस एक्स और हैडलैंप मिला है। सर्च अभियान में तीन रेस्क्यू टीमें लगी हैं। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने लापता आशुतोष का हेलमेट और अन्य सामान मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हेलमेट उसी जगह मिला है, जहां लापता पर्वतारोही के साथियों ने हिमस्खलन होने की बात कही थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 19 नवंबर को शिमला की चौपाल तहसील के अढशाला गांव के आशुतोष फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। उनकी तलाश में छह दिन से अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। वीरवार को मनाली से तीन टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थीं।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल फ्रेंडशिप पीक पर एक साथ गए थे। टीम में पर्वतारोहण संस्थान के आठ और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल के तीन सदस्य हैं। एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू टीम टीम भी गई है। तीनों टीमें लेडीलेग के रास्ते से फ्रेंडशिप पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुटेंगी। टीमों का बेस कैंप लेडीलेग में रहेगा। 
विज्ञापन


टीम सुबह ही रवाना हुई थी। यह टीम दो-तीन दिन फ्रेंडशिप पीक पर रहेगी। सर्च ऑपरेशन में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल विशेष रूप से मौजूद रहेगा। जहां हेलमेट मिला है, उस क्षेत्र के करीब 500 मीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। - अविनाश नेगी, निदेशक, पर्वतारोहण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें