मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 16 जनवरी को बारिश-बर्फबारी और उसके बाद फिर धूप खिली रहने के आसार हैं।उधर, बर्फबारी से कड़छम सड़क बंद होने से चंडीगढ़ के 14 पर्यटक छितकुल में फंस गए हैं। इनमें एक पर्यटक जितेंद्र निवासी सेक्टर 14 चंडीगढ़ की तबीयत खराब है।