फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने जीता एम्प्रेस स्टेट विनर अवॉर्ड

Mon, 14 Jan 2019 09:54 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की रहने वाली अमिता नारायण ने गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिमाचल स्टेट विनर अवॉर्ड जीता है। अमिता को एम्प्रेस सिटी चंडीगढ़ विनर का अवॉर्ड भी मिला है। गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 52 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 5
अंतिम राउंड में सात सौ लड़कियों का चयन किया गया। अमिता नारायण ने अपना ये अवॉर्ड अपने पिता नारायण सिंह ख्रिट्टा को समर्पित किया है। बीते वर्ष ही उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
अमिता ने बताया कि माता बीना नारायण और भाई  संदीप नारायण का उन्हें इसके लिए पूरा समर्थन मिला। परिवार ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरा साथ दिया।

4 of 5
अमिता ने कहा कि हिम्मत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अमिता इससे पहले भी  सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2014 में लुधियाना में हुई मिस इंडिया ग्लोबल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उन्हें मिस हिमाचल और ब्यूटी विद कॉज का टाइटल मिला था। 2015 में ब्यूटीफुल फेस ऑफ द ईयर, प्राइड ऑफ हिमाचल और स्वाभिमान जैसे कई अवॉर्ड अमिता हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें