कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर के लिए यातायात बंद हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। चंबा जिले के पर्यटन स्थल डलहौजी में भी ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बर्फबारी का दौर नहीं थम रहा है।