फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में ताजा बर्फबारी, कई सड़क मार्ग अवरुद्ध, हिमखंड गिरने का खतरा

Fri, 13 Mar 2020 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/कोकसर/चंबा/शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में तीन दिनों से मौसम का कहर जारी है। गुरुवार रात को भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रोहतांग में रिकॉर्ड तीन फीट ताजा बर्फबारी हुई है जबकि कोकसर और मढ़ी में दो फीट, सिस्सू में एक फीट, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 20-20 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं लारजी-सैंज मार्ग स्थित पागलनाला 24 घंटे के भीतर तीन बार बंद रहा। रात करीब दो बजे नाले में बाढ़ आने से आठ घंटे बाद सड़क मार्ग खोला गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिला कुल्लू में तेज आंधी-तूफान के कहर से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। अंधड़ से कई जगह पेड़ों के गिरने से बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। बारिश में लोगों को दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला चंबा में हुई बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। गरोला में दो मंजिला स्लेटपोश मकान गिर गया। शेरपुर में दीवार तोड़कर चार घरों में दलदल जा घुसा। परिवारों को गांव के लोगों के घरों में रात बितानी पड़ी। बर्फबारी के कारण कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। डलहौजी, पांगी, भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। चंबा-जोत, चंबा-भरमौर व चंबा-तीसा सड़क मार्ग पर यातायात ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच और जलोड़ी जोत में एनएच 305 वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है। निगम की बसें रामपुर से वाया बसंतपुर होकर भेजी जा रही हैं। वहीं जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से आनी और निरमंड क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें