फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-लाहौल में ताजा बर्फबारी, प्रदेश में दिन भर छाए रहे बादल

Wed, 22 Feb 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 22 से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। पूरे प्रदेश में इस दौरान धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 फरवरी से राज्य में दोबारा मौसम खराब होगा। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


राजधानी सहित कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मंगलवार को मौसम लगातार तीसरे दिन भी खराब रहा। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, जलोड़ी दर्रा, बारालाचा और लाहौल घाटी के रिहायशी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। 

रोहतांग दर्रा में 35 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया। जलोड़ी दर्रा में 12 सेंटीमीटर, कोकसर में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से हाइवे-305 दूसरे दिन मंगलवार को भी यातायात के लिए बंद रहा। शिवरात्रि पर्व को देखते हुए हाइवे अथॉरिटी ने सोझा से आगे मशीनरी लगा कर बर्फ हटाने का काम जारी कर दिया है। किन्नौर में सोमवार रात को ऊंची चोटियों पर फिर हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा निचले क्षेत्र में बारिश होती रही। 
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.0, सोलन में 19.2, नाहन में 22.4, ऊना में 25.4, धर्मशाला में 16.6, कल्पा में 4.0, सुंदरनगर में 20.7, भुंतर में 14.5, मंडी में 23.2, हमीरपुर में 2.9, बिलासपुर में 23.5, कांगड़ा में 22.8, मनाली में 6.8 और केलांग में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, मनाली में माइनस 0.4 और कल्पा में माइनस 1.0 दर्ज किया गया। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा गिरने और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें