फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: स्वतंत्रता सेनानी चिंतामणि शर्मा का देहांत

Mon, 11 Jan 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी चिंतामणी शर्मा का निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार के स्वतंत्रता सेनानी चिंतामणी शर्मा का रविवार रात को निधन हो गया। रियासतकाल में प्रजामंडल में रहे चिंतामणी आजादी की लड़ाई में कई मर्तबा अपने साथियों के साथ जेल गए। स्वतंत्रता की लड़ाई में पट्टा महलोग के राजा ने भी उन्हें हिरासत में लिया था। कुनिहार के ही स्वतंत्रता सेनानी स्व. ठाकुर हरिदास के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में दिल्ली तक गए।

विज्ञापन


परिवार समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायब तहसीलदार दौलत राम चौधरी, डीएसपी प्रताप ठाकुर, एसएचओ रूपेश कांत ने पुष्प चक्र के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर चिंतामणि शर्मा के बेटे राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, देश राज शर्मा और पोते नीरज शर्मा, दीक्षित शर्मा और एसडीएम शिमला नवनीत शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें