फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नप और 18 नपं में जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी: जयराम

Mon, 11 Jan 2021 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 29 नगर परिषदों में से 22 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में से 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। यह वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में भारी मतदान के लिए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लोगों का आभार जताया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इससे लोगों का जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में विश्वास दिखता है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने तथा अपने क्षेत्रों में तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से आने वाले दिनों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में इसी प्रकार का उत्साह दिखाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें