फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नव वर्ष पर बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मिलेगी मुफ्त टैक्सी सुविधा

Tue, 27 Dec 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)

सार

 एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर अधिकारियों और कर्मचारियों के यह निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस बटालियन के साथ 60 होमगार्ड जवान तैनात करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोतजित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नव वर्ष पर बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए गेट नंबर एक से अपर बाजार तक मुफ्त टैक्सी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। मंदिर न्यास का लंगर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। खुले में कोई भी लंगर व जागरण करने की अनुमति नहीं होगी। मंगलवार को एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर अधिकारियों और कर्मचारियों के यह निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस बटालियन के साथ 60 होमगार्ड जवान तैनात करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने कहा कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह सैनिटाइजर और हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें