फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू मंदिर के पास श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त पार्किंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर...
विज्ञापन

शुल्क वसूली को लेकर मिली शिकायतों के बाद नगर निगम ने टेंडर रद्द कर ठेकेदार को हटाया
नई पार्किंग बनने तक लोगों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी के जाखू मंदिर के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग में अब लोगों को निशुल्क वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। बीते सप्ताह ही नगर निगम ने इस पार्किंग का संचालन कर रहे ठेकेदार का टेंडर रद्द किया था। अब ठेकेदार को पत्र जारी कर उसे पार्किंग से हटा दिया है।

नगर निगम के अनुसार यहां नई पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूरे पार्किंग परिसर का एक साथ नया टेंडर किया जाएगा। तब तक लोग यहां बिना किसी शुल्क के वाहन खड़ा कर सकते हैं। ठेकेदार से पार्किंग वापस मिलने के बाद निगम फिलहाल इसका संचालन स्वयं भी नहीं करेगा।
विज्ञापन



निगम की इस पार्किंग में मनमाना शुल्क वसूली को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच बैठाई, जिसमें अनियमित वसूली की पुष्टि हुई। इसके बाद एडीसी सचिन शर्मा ने नगर निगम को पार्किंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निगम ने भी अपने स्तर पर जांच करवाई, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद टेंडर रद्द किया गया। हर साल लाखों श्रद्धालु जाखू मंदिर पहुंचते हैं। शिमला आने वाले सैलानी भी जाखू मंदिर अवश्य जाते हैं। रविवार और मंगलवार को मंदिर में भंडारा भी लगता है, जिससे हजारों लोग वाहनों से यहां पहुंचते हैं। अब इन्हें मनमाना शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन



ठेकेदार को हटाया गया

जाखू मंदिर के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग से ठेकेदार को हटा दिया है। इस संबंध में उसे पत्र जारी कर दिया गया है। नई पार्किंग बनने तक लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें