फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बहन को विदेश भेजने के नाम पर एसएसबी प्रशिक्षु से 28 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीजा समेत अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। बालूगंज थाना पुलिस ने 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत एक युवती ने दर्ज करवाई है, जो गुजरात की रहने वाली है और इन दिनों शिमला स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि कुछ समय पहले छोटी बहन को विदेश भेजने के लिए उसका कुछ लोगों ने संपर्क हुआ। आरोपियों ने विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कहकर झांसे में लिया। युवती का आरोप है कि ‘ईगल एडवाइजर’ नाम से जुड़े कुछ लोग, जिनमें राधिका कुमारी और इंद्रजीत ग्रेवाल शामिल हैं, ने वीजा व अन्य प्रक्रियाओं के लिए उससे 28 लाख रुपये की राशि ले ली। इस दौरान आरोपियों ने उसे कई तरह के आश्वासन दिए और प्रोसेस बढ़ाने के नाम पर लगातार पैसे ऐंठते रहे। जब उसने बहन को विदेश भेजने की वास्तविक स्थिति को जानने की कोशिश की, तो आरोपी टालमटोल करते रहे और अब उनसे संपर्क भी नहीं हो रहा है। तब उन्होंने मामले की शिकायत बालूगंज पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 120-बी और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें