फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल नंबर पर वाट्सएप कॉल पड़ी महंगी, युवती से ठगे लाखों

Tue, 28 May 2019 04:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला की एक युवती को वर्चुअल नंबर पर वाट्सएप कॉल महंगी पड़ गई। एक अनजान युवक ने विदेशी बनकर युवती से लाखों रुपये ठग लिए।  इस संबंध में सीआइडी के साइबर अपराध के राज्य थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने विदेशी बनकर युवती को ठगने के आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि  मेट्रीमोनियल साइट के बहाने युवती फ्रेंडशिप चैट कर रही थी। इस बीच वाट्सएप पर उसका संपर्क किसी युवक से हुआ।

उसने इंग्लैंड के वर्चुअल नंबर से कॉल की और शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों को रिश्ता पसंद आ गया। वे एक-दूसरे को कॉल करते रहे। एक दिन युवती को नई दिल्ली से कस्टम विभाग से फोन आया कि आपका विदेश से पार्सल आया है जिसमें कोई गिफ्ट है।
विज्ञापन


इसके लिए करीब छह लाख रुपये चुकाने होंगे। झांसे में आकर युवती ने यह राशि जमा करवा दी। बाद में मालूम हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। डीएसपी साइबर क्राइम शिमला नरवीर राठौर ने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें