राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना को लागू किया है। इसमें प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार कवरेज पात्र परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने पर किया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों, मनरेगा श्रमिकों और पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
एकल नारी, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, अनुबंध कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगियों से साल में 365 रुपये शुल्क लिया जाता है। एपीएल परिवारों से 1000 रुपये शुल्क लिया जाता है।