फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अगस्त तक ढली से जुड़ जाएगा कैथलीघाट फोरलेन का दूसरा हिस्सा, तैयार हो रहा 120 मीटर ऊंचा कैंटीलिवर ब्रिज

Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ढली-कैथलीघाट फोरलेन के दोनों हिस्से अगस्त तक कैंटीलिवर ब्रिज के जरिये आपस में जुड़ जाएंगे। पुजारली के पास बन रहा 120 मीटर ऊंचा और 250 मीटर लंबा पुल कैंटीलिवर ब्रिज डैनमार्क की डोका तकनीक के जरिये तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुजारली में बन रहा कैंटीलिवर ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन के दोनों हिस्से अगस्त तक कैंटीलिवर ब्रिज के जरिये आपस में जुड़ जाएंगे। पुजारली के पास बन रहा 120 मीटर ऊंचा और 250 मीटर लंबा पुल कैंटीलिवर ब्रिज डैनमार्क की डोका तकनीक के जरिये तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मौके पर दो बड़े पिल्लर खड़े कर दिए गए हैं। अगले सात महीने के भीतर इसका काम पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए मौके पर तेजी से काम चलाया जा राह है। एनएचएआई का दावा है कि करीब 27 किलोमीटर लंबे ढली-कैथलीघाट फोरलेन का 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। इस साल 80 फीसदी तक काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह फोरलेन अभी दो भागों में बंटा है। इसमें ढली से पुजारली और पुजारली से कैथलीघाट तक काम चल रहा है। दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए नाले पर बड़ा कैंटीलिवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। यह फोरलेन ब्रिज तैयार होने के बाद फोरलेन के दोनों हिस्से आपस में जुड़ जाएंगे। हालांकि, अभी दोनों हिस्सों में टनल और पुलों का निर्माण चल रहा है। साल 2027 के अंत तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। एनएचएआई के असिस्टेंट हाइवे इंजीनियर योगेश वर्मा का कहना है कि पुजारली के पास कैंटीलिवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। जल्द इसका काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

भट्ठाकुफर में भरा गया सड़क पर पड़ा गड्ढा
भट्ठाकुफर में जमीन धंसने से सड़क पर पड़ा गड्ढा आखिरकार एनएच डिवीजन ने भर दिया है। जिला प्रशासन से काम की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने शुक्रवार को गड्ढे की कंकरीटिंग का काम पूरा कर दिया है। अभी इस जगह को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। कंकरीटिंग को मजबूती मिलने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया जाएगा। 22 नवंबर को अचानक जमीन धंसने से भट्ठाकुफर में संपर्क सड़क पर करीब 12 फीट गहरा गड्ढा पड़ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें