फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से कसोल जा रहे चार पर्यटकों को पकड़ा, पुलिस ने रोपा नाके पर दबोचे

Sun, 30 Aug 2020 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना काल में कुल्लू पुलिस बैरियरों पर कड़ी नजर रख रही है। इस दौरान चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस ने रोपा बैरियर पर पानीपत से आए चार पर्यटकों को बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट के पकड़ा है। ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार उनका एक दल रोपा पर चेकिंग पर था। इस दौरान पानीपत से आए चार पर्यटकों को पूछताछ के लिए रोका गया।

विज्ञापन


पूछताछ पर पर्यटकों ने बताया कि वे पानीपत से आए हैं। पुलिस ने उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहा लेकिन वे रिपोर्ट पेश नहीं कर सके। गहन पूछताछ पर पुलिस ने पाया कि ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। कसोल को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस बाहरी राज्यों के कई लोगों पर चोरी-छिपे और अधूरे दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए मामले दर्ज कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चार पर्यटकों को रोपा बैरियर पर पकड़ा गया है। ये सभी पर्यटक पानीपत से आए थे और कसोल जा रहे थे। लेकिन इनके पास वैध कोविड रिपोर्ट नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें