फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाई स्कूल मुंडु में हेडमास्टर समेत शिक्षकों के 4 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित
विज्ञापन

सरकार से रिक्त पद भरने का किया गया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उच्च विद्यालय मुंडु में शिक्षकों कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पर्याप्त शिक्षक न होने के कारण इस क्षेत्र के बच्चों को अन्य स्कूलों में पलायन करना पड़ रहा है। एसएमसी प्रधान आशिमा चौहान, मान सिंह, देवी राम, केश्वराम और भूप सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय मुंडु में मुख्याध्यापक सहित शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं। अभी इनमें से चार पद खाली हैं।
विज्ञापन

स्कूल में हेडमास्टर के अलावा तीन पद टीजीटी आर्ट्स और नॉन मेडिकल के शामिल हैं। स्टाफ न होने के कारण बच्चों की संख्या भी अब 43 से घटकर 35 रह गई है। एसएमसी प्रधान ने बताया कि विद्यालय में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के बारे में कई बार शिक्षा विभाग और सरकार के समक्ष मामला उठाया है। बावजूद इसके यहां पद नहीं भरे जा रहे हैं। सरकार ने बच्चों की संख्या कम होने पर सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए हैं। इन स्कूलों के सरप्लस स्टाफ को विभाग ने किन स्कूलों में एडजस्ट किया है, इसकी जानकारी नहीं है। विभाग को चाहिए कि इन स्कूलों से शिफ्ट किए शिक्षक इस स्कूल में तैनात किए जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद स्कूल में बच्चों को मिलने वाली वर्दी भी बंद कर दी है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय शिमला का कहना है कि खाली पदों को भरने के बारे में सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें