फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चूड़धार में रास्ता भटके चार श्रद्धालु सुरक्षित रेस्क्यू, शिमला पुलिस ने रातभर चलाया अभियान

Mon, 14 Sep 2026 10:38 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

चूड़धार यात्रा से लौटते समय जंगल में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद चौपाल पुलिस की टीम ने घने जंगल और अंधेरे के बीच तलाश शुरू की। आधी रात को दो युवकों को पताल खड्ड की ओर से बचाया गया। इसके बाद एक दंपति को भी चूड़धार क्षेत्र से सकुशल रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
चूड़धार में रास्ता भटके चार श्रद्धालु सुरक्षित रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूड़धार यात्रा से वापस लौटते समय जंगल में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं के लिए शिमला पुलिस की तत्परता जीवनरक्षक साबित हुई। 13 सितंबर की रात 112 कंट्रोल रूम शिमला के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ श्रद्धालु चूड़धार क्षेत्र के जंगल में रास्ता भटक गए हैं। उन्हें अपनी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम ने बिना समय गंवाए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। चूड़धार क्षेत्र के दुर्गम और घने जंगलों में रात के समय तलाश अभियान चलाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद पुलिस जवानों ने अंधेरे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना लगातार खोजबीन जारी रखी।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आधी रात को दो युवकों को पताल खड्ड की ओर जंगल से सकुशल रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान राहुल, उम्र 22 वर्ष और साकेत, उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को दो अन्य श्रद्धालुओं के भी चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटकने की सूचना मिली। इनमें एक दंपति शामिल था। पुलिस टीम ने पहले से चल रहे अभियान को जारी रखते हुए दोनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने राहुल, उम्र 26 वर्ष और उनकी पत्नी मधु, उम्र 24 वर्ष, निवासी जिला करनाल, हरियाणा को भी सुरक्षित खोज लिया।

पुलिस टीम ने चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें ठहराने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। रातभर चले इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस जवानों ने साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

विज्ञापन

चूड़धार क्षेत्र में घना जंगल, कठिन रास्ते और रात के समय कम दृश्यता के कारण यात्रियों के रास्ता भटकने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चारों श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें