फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में लुढ़की ऑल्टो कार, चार लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला किन्नौर के पूह खंड के शलखर के पास एक ऑल्टो कार स्पीति नदी में जा गिरी, जिसमें पांच लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति ने नदी में तैर कर अपनी जान बचाई, जबकि अन्य चार लोगों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा बुधवार सुबह पेश आया।
विज्ञापन


पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार नंबर एचपी 27 ए 4001 शलखर से रिकांगपिओ की ओर आ रही थी। शलखर के पास राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर अचानक कार अनियंत्रित हो कर स्पीती नदी में जा गरी। इस घटना में चार लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। जबकि एक व्यक्ति स्पीति नदी से तैर कर मौत के मुंह से बाहर आया।
विज्ञापन

चारों लोगों का अभी तक नहीं चल पाया पता

जिसकी पहचान लदूमन सिंह निवासी झारखंड के तौर पर हुई है। लापता लोगों में गाड़ी मालिक मैथू राम ओराहु झारखंड निवासी और तीन बीआरओ के मजदूर बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी यंगथग और पूह से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। आईटीबीपी, बीआरओ और आर्मी की टीम ने रैस्कयू ऑप्रेरेशन चलाया।

लेकिन अभी तक लापता चारों लोगों का अभी तक पता चल नहीं पाया है। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने बताया कि एक व्यक्ति नदी से तैर अपनी जान बचा पाया है जबकि अन्य चार लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस, आईटीबीपी, बीआरओ और आर्मी के जवान लगातार चारों लोगों की तलाश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें