शादी में जाते वक्त थ्यानबाग के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार के परखचे उड़ गए। पुलिस को हादसे की सूचना मध्य रात्रि करीब पौने एक बजे मिली।
जानकारी के अनुसार कार को सुरेश चला रहा था। रात करीब आठ बजे तक भी ये लोग शादी में नहीं पहुंचे तो इनकी तलाश शुरू की। इस दौरान थ्यानबाग के समीप कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी हुई पाई गई।
चारों के शव स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर संगड़ाह अस्पताल लाए गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।