फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा के चारों पॉजिटिव मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 07 Apr 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण सामने की निर्धारित अवधि के बाद भी क्वारंटीन किए गए चंबा के चार लोगों में लक्षण सामने नहीं आए, लेकिन चारों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमूमन 14 दिनों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आ जाते हैं। चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों जमाती इसका उदाहरण हैं। क्वारंटीन में रहने के बीस दिनों के बाद इन लोगों की सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


सर्किट हाउस चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नौ पंचायतों और सलूणी क्षेत्र की सात पंचायतों को सीज किया गया है। जिले के साहो, पल्यूर क्षेत्र के तीन मदरसों को छोड़कर सभी मस्जिदों और मदरसे खाली करवा दिए हैं। इन मदरसों में सोशल डिस्टेंस सहित अन्य हिदायतें जारी करने के बारे में निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

79 सैंपल लिए, 22 निगेटिव, 57 की रिपोर्ट आना बाकी

वहीं, हिमाचल में 79 लोगों के लिए सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 22 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 57 की रिपोर्ट आना बाकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि अब तक 534 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 459 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

अभी तक प्रदेश में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा चुकी है। इनमें 2 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। चार प्रदेश के बाहर इलाज के लिए जा चुके हैं और एक का देहांत हो चुका है। शेष 11 का प्रदेश में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें