फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति नदी में समाई एचआरटीसी बस, चालक समेत चार की मौत, तीन घायल

Sun, 22 Apr 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के रिकांगपिओ हांगो से लियो जा रही बस के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पहले सड़क से खाई में लुढ़की और फिर पलटे खाते हुए स्पीति नदी में समा गई।

विज्ञापन


 मरने वालों में बस का चालक और एचआरटीसी की प्लंबर भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे के वक्त बस में कुल सात ही लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगाें को पूह चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया है।

बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़की बस

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस रिकांगपिओ हांगों से लियो की तरफ जा रही थी। इस रूट पर सड़क की हालत बेहद खस्ता है। बताया जा रहा है कि खराब सड़क के चलते ही बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

ढलान में गिरने के बाद बस पलटा खाकर स्पीति नदी में समा गई। शाम करीब 6.30 बजे हुई इस दुर्घटना से कुछ देर पहले ही बस से सात सवारियां उतरीं थीं। वहीं, बस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य को दौड़ पड़े। 
विज्ञापन

पानी के बहाव में पलटा खाकर फंसी बस से सवारियाें को निकालना मुश्किल हो गया

निकटवर्ती पूह स्टेशन पर भी पुलिस को सूचित किया गया। पानी के बहाव में पलटा खाकर फंसी बस से सवारियाें को निकालना मुश्किल हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलाें को बाहर निकाला और पूह शिफ्ट कर दिया।

रेस्क्यू के बावजूद चार लोगाें की जान नहीं बचाई जा सकी। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। हिमाचल में सड़कों की खराब हालत लगातार हादसों को न्यौता दे रही हैं। सड़कों की बदतर हालत से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें