कुल्लू-मनाली में चार नए पैराग्लाइडिंग स्थल बनेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इनमें ट्रायल भी कर लिया है। तकनीकी कमेटी के निरीक्षण में साइट पैराग्लाइडिंग के लिए सही पाई गई हैं। जिला पर्यटन विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान में सोलंगनाला और मढ़ी में पैराग्लाइडिंग होती है।
इन दो स्थलों के अलावा जिले में कहीं भी पैराग्लाडिंग की अनुमति नहीं है। अब जल्द चार जगह साहसिक खेल का लुत्फ उठाया जा सकेगा। तकनीकी कमेटी ने भी नए स्थलों में पैराग्लाइडिंग को हामी भर दी है।
पर्यटन सीजन के दौरान देश-विदेश से सैलानी कुल्लू-मनाली आते हैं। वर्तमान में करीब 198 पैराग्लाइडरों को उड़ान भरने की इजाजत दी गई है। सभी मढ़ी और सोलंगनाला में काम करते हैं।