फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार और मरीजों ने जीती कोरोना की जंग, अब 32 सक्रिय मामले

Sat, 16 May 2020 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शनिवार को चार और कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। केंद्र के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार इन्हें अब जल्द अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा जाएगा। ठीक हुए दो मरीज चंबा, एक मंडी और एक शिमला में पॉजिटिव पाया गया था। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 32 रह गई है। 39 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं मंडी जिला अब कोरोना मुक्त हो गया है।

विज्ञापन


कोरोना से तीन की मौत हुई है। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं।  राज्य में अब तक 29773 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 8689 ने 28 दिनों की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और स्वस्थ हैं।राज्य में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 16431 से अधिक लोगों की जांच की गई है। हिमाचल में कोरोना वायरस के अब कुल 78 मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें