फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फोरलेन टनल प्रभावित आज सड़कों पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। फोरलेन टनल के निर्माण के बाद शांति विहार के 14 मकानों में दरारें आने से भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित शांति विहार और भट्ठाकुफर के सैकड़ों भवन मालिक शुक्रवार को फोरलेन ट्विन टनल प्रभावित संघर्ष समिति के बैनर तले सड़कों पर उतरेंगे। समिति ने दोनों वार्डों में टनल की एलाइनमेंट के दायरे में आने वाले भवन मालिकों से एकजुट होकर अपने आशियानों को बचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति की कार्यकारिणी में शामिल शांति विहार वार्ड के पार्षद विनीत शर्मा, भट्ठाकुफर के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेंद्र चौहान और भवन मालिक आशुल चौहान, रमेश शर्मा तथा अमित सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि यह अपने भवनों को बचाने की लड़ाई है। इसके तहत शुक्रवार शाम पांच बजे ढली टनल से संजौली चौक तक सैकड़ों भवन मालिक मार्च निकालकर टनल निर्माण का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में भवन मालिकों के साथ उनके परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे।विनीत शर्मा और नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह लड़ाई टनल की जद में आ रहे मकानों को बचाने और भविष्य में इसके निर्माण से होने वाले संभावित नुकसान से शिमला को सुरक्षित रखने की है। उन्होंने कहा कि एलाइनमेंट के दायरे में आने वाले इन मकानों में केवल एक-एक परिवार नहीं रहता, बल्कि औसतन प्रत्येक मकान में चार से पांच परिवार किराये पर भी रहते हैं। ऐसे में प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 10 हजार तक पहुंच सकती है। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रभावित हो चुके और संभावित रूप से प्रभावित होने वाले भवन मालिकों की सरकार से एक ही मांग है कि इस निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें