फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर हादसा: दूसरे दिन मलबे से निकाले गए 4 मजदूरों के शव

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली दुर्गम पंचायत काशापाट के पूना गांव में बुधवार को देर शाम चट्टानों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को वीरवार को बाहर निकाला गया है। मशीनों की सहायता से मलबे में दबे चारों नेपाली मूल के मजदूरों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बुधवार रात को हो रही बारिश और हल्की बर्फबारी के चलते शवों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतें पेश आई, जिस कारण रात में बचाव कार्य करना चुनौतिपूर्ण बना हुआ था। वीरवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर डॉ. निपुण जिंदल और डीएसपी रामपुर सोमदत्त मौके पर पहुंचे।

गौर हो कि ढंढोल-काशापाट सड़क निर्माण के दौरान पूना गांव के समीप हो रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान बुधवार देर शाम को अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर मजदूरों के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन मलबे से ‌निकाले जा सके शव

जब इस हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। भारी भरकम चट्टानों के बीच फंसे मजदूरों को रात में निकालना संभव नहीं हो पा रहा था, वहीं उपरी पहड़ी से चट्टानों के गिरने की भी आशंका बनी हुई थी।

वीरवार सुबह चट्टानों को हटाने के लिए मशीनों का सहारा लेकर मृतकों के शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। मृतकों का रामपुर खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, जो शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे।

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने कहा कि मलबे में दबे मृतकों को बाहर निकाल दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें