फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले से लौटते वक्त हादसा, चार युवकों की मौत

Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर सुंगरी के पास मारुति कार पांच सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक ही पंचायत के चार युवकों की मौत हो गई है। ये सभी रामपुर से चिड़गांव की देवीधार पंचायत में अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुंगरी के पास मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे कार अनियंत्रित होकर पांच सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। कार के खाई में गिरने से धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से चारों के शवों को सड़क तक पहुंचाने के बाद अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गांव के रहने वाले थे चारों युवक

मृतकों की पहचान सुनील शौंगी (31) पुत्र रोशन लाल, गांव चिवाडी, देवीधार, हरवंत शौंगी (36) पुत्र केहर सिंह, गांव दुधारी देवीधार, किशोरी लाल (36) पुत्र गुदडू मल, गांव बनोटी, देवीधार और प्रदीप शौंगी (34) पु़त्र रिशपाल, गांव कोल्छा, देवीधार के रूप में हुई है।

चिडगांव के तहसीलदार एमआर कौशल ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी रोहडू कमल ने कहा हादसे की पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही मना जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें