सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जमानत पर रिहा आईजी जहूर हैदर जैदी को पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च का जिम्मा सौंपा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आईपीएस अधिकारी जैदी ने 10 मार्च को प्रदेश पुलिस मुख्यालय में ज्वाइन किया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जैदी को कोटखाई की गुड़िया के दुष्कर्म एवं हत्या केस से जुड़े सूरज मर्डर मामले में उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए कुछ समय पहले जमानत पर रिहा किया था।