फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, ओंकार शर्मा और अनुराधा ठाकुर को बनाया अतिरिक्त मुख्य सचिव

Wed, 03 Jan 2024 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी किए गए। 
विज्ञापन
ओंकार शर्मा बने अतिरिक्त मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा और अनुराधा ठाकुर अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए हैं। 1994 कैडर के इन दोनों अधिकारियों को आईएएस में 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पदोन्नति दी गई है। बतौर आईएएस 25 साल पूरे करने पर डॉ. अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत को प्रधान सचिव बनाया गया है। अनुराधा ठाकुर और पुष्पेंद्र राजपूत अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, ऐसे में इन दोनों अधिकारियों को परफार्मा आधार पर पदोन्नति दी गई है। हिमाचल प्रदेश में लौटने के बाद इन्हें पदोन्नत पदनाम दिए जाएंगे। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और अनुराधा ठाकुर को पे मैट्रिक्स का लेवल 17 का ऐपक्स स्केल 2,25,000 रुपये मिलेगा। डॉ. अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत को सुपर टाइम स्केल ऑफ आईएएस लेवल 15 का पे मैट्रिक्स मिलेगा। ओंकार शर्मा के पास अभी राजस्व, जल शक्ति और जनजातीय विकास विभाग का जिम्मा है। अनुराधा ठाकुर भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय में कार्यरत हैं। यह दोनों अधिकारी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डॉ. अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डाॅ. गर्ग के पास कार्मिक और वन विभाग का जिम्मा है। पुष्पेंद्र राजपूत संघ लोकसेवा आयोग नई दिल्ली में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

प्रदेश सरकार में पांच हुई प्रधान सचिवों की संख्या
डॉ. अमनदीप गर्ग की पदोन्नति के साथ ही प्रदेश सरकार में अब प्रधान सचिवों की संख्या पांच हो गई है। वर्तमान में भरत खेड़ा, आरडी नजीम, मनीष गर्ग और देवेश कुमार प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उधर, ओंकार शर्मा राज्य सरकार में एकमात्र अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर रह चुके निशा सिंह और संजय गुप्ता को सरकार ने अन्य पदों पर नियुक्तियां दी हुई हैं।
विज्ञापन


रोहड़ू, कांगड़ा और पालमपुर को मिले नए एसडीएम
प्रदेश सरकार ने लीव रिजर्व में रखे गए तीन आईएएस अधिकारियों को रोहड़ू, कांगड़ा और पालमपुर में एसडीएम के पद पर नियुक्ति दे दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में सहायक आयुक्त (लीव रिजर्व) चंबा के पद पर कार्यरत इशांत जसवाल को कांगड़ा, सहायक आयुक्त (लीव रिजर्व) मंडी के पद पर कार्यरत विजय वरधान को रोहड़ू और सहायक आयुक्त (लीव रिजर्व) सोलन के पद पर कार्यरत नेत्रा मेती को पालमपुर में एसडीएम नियुक्त किया गया है। उधर, इन तीन क्षेत्रों में एसडीएम का कार्यभार संभाल रहे एचएएस अधिकारियों में सोमिल गौतम, सन्नी शर्मा और डॉ. अमित गुलेरिया को नई नियुक्तियों के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें