फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किए दो पोर्टल, प्रशासनिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण पहल

Wed, 03 Jan 2024 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गर्वनेंस विभाग की ओर से विकसित किए गए यह पोर्टल संभवत देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने, डेटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किए दो पोर्टल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ओकओवर से रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल (आरएमपी) और बैठक प्रबंधन पोर्टल (एमएमपी) लॉन्च किए। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की ओर से विकसित किए गए यह पोर्टल देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने, डाटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल को विभागों, बोर्डों और निगमों में विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट भेजने और निगरानी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया है। इन पोर्टल में निर्णय लेने के दृष्टिगत वास्तविक समय में डाटा पहुंच की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन


पोर्टल में एक क्लिक पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नोटिस जारी करने की सुविधा के साथ संबंधित अधिकारियों को स्वचलित रूप से अनुस्मारक और सूचनाएं भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल कार्यालयों को अपने रिपोर्टिंग प्रारूप अपलोड करने की अनुमति प्रदान करता है, जिससे शासन के विभिन्न स्तरों पर पहुंच सुनिश्चित होती है। एमएमपी मानकीकृत प्रारूप में स्पष्ट और प्रामाणिक डाटा एकत्र करेगा। सुक्खू ने कहा कि दोनों प्रणालियां सरकार के भीतर महत्वपूर्ण संचार, निर्णय लेने की क्षमता और डाटा प्रबंधन चुनौतियों का सफलतापूर्वक समन्वय करती हैं। इस अवसर पर प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस सचिव डॉ. अभिषेक जैन, निदेशक मुकेश रेपस्वाल और सूचना एवं जन संपर्क निदेशक राजीव कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें