फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की 4 टैक्सियां जब्त, वसूला जुर्माना

Fri, 25 Jul 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों की धज्जियां उड़ा रही एचआरटीसी टैक्सियों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा की अगुवाई में वीरवार को विभाग ने शहर के बंधित, प्रतिबंधित मार्गों सहित शोघी, तारादेवी, ढली और एनएच-22 पर वाहनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान बिना टैक्स चुकाए शहर में दौड़ाई जा रही एचआरटीसी की चार टैक्सियां जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान टैक्सियों में फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं मिले।

परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी टैक्सी संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

निरीक्षण अभियान के दौरान वीरवार को प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही एचआरटीसी टैक्सियों के दस्तावेज जांचे गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 अन्य वाहनों के चालान कर करीब 3500 जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें