फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: करंट से टीमेट की मौत मामले में जेई समेत चार कर्मचारी निलंबित

Wed, 05 Jul 2023 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

बोर्ड के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार ने चारों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं उन्होंने मामले की जांच के निर्देश विद्युत बोर्ड रामपुर और आनी के अधिशासी अभियंता को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
चार कर्मचारी निलंबित(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सोमवार को करंट लगने से हुई टीमेट की मौत के मामले में विद्युत बोर्ड के जेई समेत चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। बोर्ड के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार ने चारों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं उन्होंने मामले की जांच के निर्देश विद्युत बोर्ड रामपुर और आनी के अधिशासी अभियंता को दिए गए हैं। दोनों अधिकारी दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। गौर हो कि विद्युत बोर्ड जगातखाना के तहत आने वाले समेज क्षेत्र में बिजली बोर्ड की लापरवाही से टीमेट भूपेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामला सोमवार का है जब धारा सरघा विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस दौरान डियो स्विच लगाते समय टीमेट भूपेश कुमार पुत्र गुड्डू राम, गांव बंदथाना, डाकघर कुश्वा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बडारी अनुभाग के समेज में विद्युत लाइन की मरम्मत के समय टीमेट को अकेले भेजने के कारण उसकी मौत हुई है। इसके बाद पुलिस थाना ब्रौ में विद्युत बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और धारा 304 के तहत केस दर्ज किया था। अब मामले विद्युत बोर्ड शिमला के चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (ईएसडी) जगातखाना, अनुज कुमार, फोरमैन सुरेंद्र सिंह (ईएसडी) जगातखाना, फोरमैन कुंदन (ईएसडी) जगातखाना और सबस्टेशन अटेंडेंट जोगिंदर ठाकुर (22 केवी कंट्रोल प्वाइंट झाकड़ी) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं विद्युत बोर्ड रामपुर और आनी के एक्सईएन के इस मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट दो दिन में तैयार कर विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता शिमला को भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें