फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से पशु पालन के चार बड़े प्रोजेक्ट मंजूर: कंवर

Wed, 26 Aug 2020 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर
विज्ञापन

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए पशुपालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्टों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। कंवर ने कहा कि गिरिराज सिंह ने हिमाचल में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का केंद्र बनाने को मंजूरी दी है। ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है।

विज्ञापन


इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 10 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया। साथ ही प्रदेश के लिए केंद्रीय योजनाओं को उदार आर्थिक सहायता की मांग की। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर संभव मदद कर रही है तथा डबल इंजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें