फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्री नयना देवी मंदिर में चालीस हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवर्धन पूजा के दिन सुबह नौ बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला
विज्ञापन

- दोपहर की आरती के दौरान मुख्य द्वार से फ्लाईओवर तक लगीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब नौ बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर की आरती के दौरान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ का आलम यह रहा कि मंदिर के मुख्य द्वार से आगे फ्लाईओवर तक श्रद्धालुओं की कतारें पहुंच गईं। दिनभर करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के अवसर पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी लगातार बनी रही। इससे पहले रविवार को दिवाली के पर्व के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही थी। आमतौर पर रविवार के दिन श्री नयना देवी मंदिर में 25 से 45 हजार तक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, लेकिन दीपावली के कारण इस बार रविवार को काफी कम संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। वहीं, दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर एक बार फिर मंदिर में श्रद्धालुओं की रौनक लौट आई और बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें