हालांकि, शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज ठीक था लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाए रहे। बचाव दल कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर और बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि लाहौल प्रशासन के आदेश के अनुसार शुक्रवार को मनाली की ओर से ही वाहन छोड़े गए हैं।
जबकि शनिवार को कोकसर से मनाली की ओर वाहन भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्रम रोहतांग दर्रा होकर गुजरने वाली सड़क के पूरी तरह से चौड़ी होने तक जारी रहेगा।