फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पूर्व प्रधान ने नशे में फसल सुरक्षा के लिए ली बंदूक से खुद को मारी गोली

Wed, 28 Aug 2024 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बड़सर के तहत अंबोटा गांव में पूर्व प्रधान ने फसलों की सुरक्षा के लिए ली लाइसेंसशुदा बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। किसान ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने किसी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति ने शराब का सेवन कर रखा था।

विक्रम सिंह (52) पुत्र कर्म सिंह गांव अंबोटा डाकघर बरोटी तहसील ढटवाल ने मंगलवार रात 10 बजे के करीब अपनी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित किया। विक्रम सिंह गांव के नजदीक किराने की छोटी दुकान भी करता था। साथ में बकरियों का पालन भी कर रहा था। उसके पिता पुलिस से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका 4 साल पहले देहांत हो चुका है। विक्रम की एक बेटी अभिलाषा कुमारी है जो जमा एक कक्षा में पढ़ती है। विक्रम सिंह 2006 से 2010 तक भेल पंचायत के उपप्रधान रहे थे।

विज्ञापन


अंग्रेजी में दो लाइनों का सुसाइड नोट भी इस मामले में पुलिस ने बरामद किया है। यह नोट बंदूक के साथ बरामद हुआ है। नोट पर लिखा गया था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी मौत के लिए परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेवार नहीं है। हालांकि, आत्महत्या क्यों और किस वजह से की है यह कारण सुसाइड नोट में नहीं लिखा गया है। एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें