फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व राज्य खेल निदेशक सुमन रावत

Thu, 18 Aug 2022 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य युवा सेवाएं व खेल विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त सुमन रावत मेहता ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सुमन रावत ने यह फैसला लिया। 
विज्ञापन
सुमन रावत मेहता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल जगत की जानी-मानी हस्ती और राज्य युवा सेवाएं व खेल विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त सुमन रावत मेहता ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सुमन रावत ने यह फैसला लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला स्थित अपने निजी आवास हालीलॉज में सुमन रावत को पार्टी का पटका पहनाया और सदस्यता फार्म भरवाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सुमन रावत हिमाचल प्रदेश ही नहीं देश की जानी-मानी धाविका रही हैं। अनेकों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुमन रावत के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सुमन रावत मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान के उन्नत भारत को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों, मजबूत व दूरदर्शी सोच से आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को अपना आदर्श बताया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुमन रावत वर्ष 1986 में 3000 मीटर की दौड़ में एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता रही हैं। 1980 से 1994 तक लगातार अपराजित राष्ट्रीय चैंपियन रही। सुमन रावत ने साउथ एशियन फेडरेशन में तीन स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 87 स्वर्ण पदक, 39 रजत व 104 कांस्य पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें