फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के अंगरक्षक रहे 73 वर्षीय डालू राम का निधन

Sat, 24 Aug 2019 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना में रहते हुए 1962 और 1971 की लड़ाई लड़ने वाले और बाद में पुलिस में भर्ती होकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और इंद्र कुमार गुजराल के अंगरक्षक रहे डालू राम का देहांत हो गया है। वे 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 

विज्ञापन


 क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उनका उपचार चल रहा था। डालू राम के निधन से बंजार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है। डालू राम स्थायी तौर पर कुल्लू जिला के बंजार स्थित खुंदन के रहने वाले थे। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे पंजाब पुलिस में भर्ती हुए।

पंजाब पुलिस में होनहार होने पर उन्हें दिल्ली पुलिस में लिया गया। वे सब इंस्पेक्टर के पद से वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए। दिल्ली पुलिस में रहते हुए उन्हें पीएम सेल में कार्य करने का मौका मिला। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें