ऊना पुलिस ने शनिवार को पूर्व डीजीपी डीएस मिन्हास के बेटे अमिल को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट से जारी हुए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमिल को ऊना से गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने अमिल को कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट से अमिल को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश हुए। एडिशनल एसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेशों के बाद अमिल की रिहाई हुई।
बताया जा रहा है कि अमिल ने ऊना में एक डाक्टर से दो लाख रुपये लिए थे। अमिल ने डाक्टर को दो लाख रुपये का चेक जारी किया। चेक दो बार बाउंस हुआ और डाक्टर ने कोर्ट में इसकी शिकायत की।
कोर्ट की ओर से अमिल को कोर्ट में पेशी के लिए हाजिर होने को लेकर समन जारी किया गया। इस पर अमिल कोर्ट में हाजिर न हुआ।
इसके पश्चात कोर्ट ने अमिल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने शनिवार को अमिल को गिरफ्तार किया।
एडिशनल एसपी ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अमिल को रिहा करने के आदेश दिए। जमानत पर पुलिस ने अमिल को रिहा कर दिया।